चुकानी होगी इसकी कीमत...कनाडा को अमेरिका में मिलाने के बयान पर जगमीत सिंह की ट्रंप को खुली धमकी

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2025

वामपंथी झुकाव वाली न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के नेता और कनाडाई सांसद जगमीत सिंह ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि अगर वह कनाडा पर दंडात्मक शुल्क लगाने और विलय की अपनी धमकियों पर अमल करते हैं तो कड़ी जवाबी कार्रवाई की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर

अगले सप्ताह कार्यभार संभालने वाले ट्रंप ने कनाडा के आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी है। हालाँकि, उन्होंने सुझाव दिया कि अगर ओटावा कनाडा-अमेरिका सीमा पर सुरक्षा में सुधार करता है, तो वह इस पर पुनर्विचार कर सकते हैं, जिसके बारे में उनका दावा है कि यह बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों के लिए एक मार्ग है। उन्होंने यह भी तर्क दिया है कि दोनों देशों के विलय से टैरिफ खत्म हो सकता है और करों में कमी आ सकती है, इस धारणा को शीर्ष कनाडाई अधिकारियों ने खारिज कर दिया, जिन्होंने संभावित व्यापार युद्ध के प्रति आगाह किया था।

प्रमुख खबरें

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल

Tim Seifert की आतिशी पारी से Manchester Super Giants चैंपियन, Lord’s में Trent Rockets का खिताबी सपना टूटा

Hockey World Cup: England के खिलाफ 32 साल का सूखा खत्म करने से चूका India, अब Pakistan से महामुकाबला

NGT ने Belagavi झील में मछलियों की मौत पर कर्नाटक सरकार से जवाब मांगा