जहांगीरपुरी हिंसा एक साजिश, अवैध प्रवासियों की भूमिका की जांच की जाए: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2022

नयी दिल्ली। भाजपा की दिल्ली इकाई के नेताओं ने शनिवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित जुलूस के दौरान हुई झड़प को साजिश करार दिया और घटना में अवैध प्रवासियों की भूमिका की जांच की मांग उठायी। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जुलूस पर हमला, अचानक हुई घटना नहीं बल्कि एक साजिश थी। जहांगीरपुरी में शनिवार को जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान ने अपने अभियान के लिये विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों से चंदा मांगा

गुप्ता के आरोपों पर दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। भाजपा नेता ने दिल्लीवासियों से शांति बनाए रखने की भी अपील की और कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र का दौरा करेगा। मनोज तिवारी ने घटना के बाद ट्वीट किया, अवैध प्रवासी बड़ा खतरा हैं और इसकी जांच की जरूरत है क्योंकि वे हमारे देश के सद्भाव को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जो लोग उनका संरक्षण कर रहे हैं और उन्हें यहां बसने में मदद कर रहे हैं, वे एक बड़ा खतरा हैं। इस बीच, मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर हिंसा भड़काने के संबंध में विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों का सामना कर रहे कपिल मिश्रा ने कहा कि सभी अवैध प्रवासियों के कागजात की जांच की जानी चाहिए और उन्हें तुरंत निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा, हनुमान जयंती जुलूस पर हमला एक संयोग नहीं बल्कि एक प्रयोग था। यह एक आतंकवादी हमला था। बांग्लादेशी घुसपैठियों की बस्तियां अब हमलों में शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता