जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार है भाजपा नेता, फोटो साझा कर आतिशी ने किया बड़ा दावा

By अनुराग गुप्ता | Apr 19, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान हुई हिंसा का मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार भाजपा का नेता है। ऐसा दावा आम आदमी पार्टी ने किया है। आम आदमी पार्टी ने मोहम्मद अंसार का वीडियो साझा करते हुए बताया कि सबूत!! जहांगीरपुरी हिंसा का मास्टरमाइंड अंसार भाजपा का नेता है! आम आदमी पार्टी द्वारा साझा किए गए कथित वीडियो में अंसार भाजपा की टोपी पहने हुए दिखाई दे रहा है। जबकि दूसरी तरफ अंसार का पुष्पा स्टाइल वाला वीडियो है, जिसमें पुलिसकर्मी उसे ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

इसी के साथ ही आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने दावा किया कि जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार भाजपा का नेता है। उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभाई और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाता है। ये साफ़ है कि भाजपा ने दंगे करवाए। भाजपा दिल्ली वालों से माफ़ी मांगे। भाजपा गुंडों, लफ़ंगों की पार्टी है।

इससे पहले आतिशी ने जहांगीरपुरी हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में कानून व्यवस्था मोदी सरकार की ज़िम्मेदारी है। भाजपा में हिम्मत है तो अरविंद केजरीवाल सरकार को कानून व्यवस्था की ज़िम्मेदारी दे दे, दिल्ली में एक भी दंगा नहीं होगा। 

इसे भी पढ़ें: जहांगीरपुरी हिंसा मामले में 25 लोग गिरफ्तार, अमित शाह ने दिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश 

अंसार को पहले भी किया जा चुका है गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बताया था कि जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार है। जिसकी उम्र 35 साल है। मोहम्मद अंसार की पत्नी का नाम सकीना है और उसकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि मोहम्मद अंसार पहले दो मामलों में शामिल पाया गया और उसे कई बार गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया था कि जुआ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत उसके खिलाफ 5 बार मामला दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र

Pitru Paksha में Purnima Shraddh पर तर्पण और Panchabali की पूरी विधि

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे