जहांगीरपुरी हिंसा अंतरराष्ट्रीय साजिश, भाजपा सांसद बोले- भारत को कमजोर करना चाहती हैं कुछ विदेशी ताकतें

By अंकित सिंह | Apr 17, 2022

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान पथराव की कोशिश की गई जिसके बाद दो समुदायों में तनाव की स्थिति बन गई। इसको लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इन सबके बीच उत्तर पश्चिम दिल्ली के भाजपा सांसद हंसराज हंस ने जहांगीरपुरी घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। हंसराज हंस ने साफ तौर पर कहा कि मैं सभी से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं। हर धर्म में कुछ बुरे तत्व हैं, वे ही ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके पीछे कुछ विदेशी ताकतें हो सकती हैं जो भारत को कमजोर करना चाहती हैं। इसके साथ ही हंसराज हंस ने यह भी कहा कि भारत को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी तरीके से प्लानिंग के जरिए किया जा रहा है। अंदर के कुछ लोग ऐसे हैं जो बाहरी ताकतों से मिल रही मदद की बदौलत ऐसा करने की लगातार कोशिश कर रहे। इस घटना को लेकर हंसराज हंस ने एनआईए जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए किसी धर्म को दोष नहीं दिया है बल्कि अंतरराष्ट्रीय साजिश करार दिया है। हंस राज हंस ने कहा कि फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर है और स्थिति नियंत्रण में है। खुद गृह मंत्री अमित शाह बारीकी से घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला