जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की सख्त कार्रवाई, अंसार सहित पांच आरोपियों पर लगाया NSA

By अनुराग गुप्ता | Apr 19, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद अंसार समेत 5 आरोपियों पर राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया है। जिन लोगों पर एनएसए लगाया गया है उनमें मुख्य साजिशकर्ता अंसार, सलीम, इमाम शेख उर्फ सोनू, दिलशाद और अहीर शामिल है। 

दिल्ली पुलिस ने अब तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें झड़पों का मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल है जिसने कथित रूप से गोली चलाई थी, जो एक उप-निरीक्षक को लगी थी। इसके अतिरिक्त दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एक अन्‍य आरोपी गुल्ली को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

अमित शाह ने दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। आपको बता दें कि जहांगीरपुरी हिंसा की अलग-अलग जाचों के लिए 14 टीमें बनाई गई है। इलाके में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पुलिस अमन कमेटी के साथ लगातार बातचीत कर रही है। फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। 

इसे भी पढ़ें: जहांगीरपुरी हिंसा की नीतीश ने की निंदा, बोले- हमें एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का करना चाहिए सम्मान 

हिंसा में जख्मी हुए थे 9 लोग

जहांगीरपुरी में हुई हिंसा में आठ पुलिसकर्मियों और एक नागरिक सहित कुल 9 लोग जख्मी हुए थे और उन सभी लोगों का इलाज बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से जख्मी हुए उप निरीक्षक अस्पताल में हैं और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police