जहांगीरपुरी हिंसा: महिला से पूछताछ करने गई पुलिस पर पथराव, बढ़ाई गई सुरक्षा

By अंकित सिंह | Apr 18, 2022

जहांगीरपुरी में एक बार फिर से पथराव की खबर है। खबर के मुताबित एक महिला से पुलिस पूछताछ करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान कई महिलाएं वहां आ गईं और पुलिस पर पत्थरबाजी करने लगीं। पुलिस पर घरों से पत्थर बरसाए गए हैं। फिलहाल वहां सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स भी मौजूद है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के जवानों के भी भारी तैनाती की गई है। आपको बता दें कि पुलिस वहां पर गोली चलाने वाले एक आरोपी शख्स की पत्नी को हिरासत में लेने गई थी। इसी दौरान पुलिस की टीम पर पथराव किया गया। हालांकि, पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए लेकर गई। जानकारी के मुताबिक सोनू नाम का एक व्यक्ति गोली चलाता दिखाई दे रहा है। सोनू फिलहाल फरार है जबकि उसकी पत्नी को पुलिस ने पकड़ा है और पूछताछ के लिए लेकर गई है। सोनू जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक में ही रहता है। सोनू चिकन का काम करता है। वहीं सोनू के भाई सलीम चिकना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरा परिवार पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। 

प्रमुख खबरें

नशा मुक्त भारत के लिए PM Modi ने समाज से मांगा सहयोग, बोले- युवा भटकने से बिखर जाते हैं परिवार के सपने

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण