जय भीम, जय फिलिस्तीन..., लोकसभा में शपथ के दौरान ओवैसी ने लगाया नारा, शुरू हुआ नया बवाल, देखें VIDEO

By अंकित सिंह | Jun 25, 2024

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को सांसद पद की शपथ ली। हालाँकि, उन्होंने फिलिस्तीन समर्थक नारे लगाने पर एक विवाद का हवाला दिया। हालांकि, बीजेपी की शोभा करंदलाजे की आपत्ति के बाद पीठासीन अधिकारी राधामोहन सिंह ने इसे रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया। मंगलवार को लोकसभा में सांसद पद की शपथ के दौरान औवेसी ने फिलिस्तीन के समर्थन में जय फिलिस्तीन का नारा लगाया। हैदराबाद से सांसद औवेसी द्वारा जय फिलिस्तीन का नारा लगाने के बाद संसद और बाहर हंगामा मच गया है।

इसे भी पढ़ें: INDIA ब्लॉक से अब क्यों नाराज हुईं ममता, के सुरेश के नामांकन पर TMC सांसदों ने नहीं किए साइन

बीजेपी नेता जी किशन रेड्डी ने ओवैसी के इस नारे का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस देश की संसद में शपथ लेने के दौरान जय फिलिस्तीन का जो नारा लगाया गया, वो पूरी तरह से गलत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओवैसी एक तरफ संविधान की बात करते हैं, दूसरी तरफ संविधान के खिलाफ नारेबाजी करना। उन्होंने कहा कि भारत में रहकर फिलिस्तीन का गाना गाना, पूरी तरह से गलत है।

प्रमुख खबरें

Flydubai विमान के घायल कैप्टन Smit Machhar से PM Modi ने की बात, बहादुरी को सराहा

मतदाता सूची से मृत और गैर-भारतीयों के नाम हटने चाहिए: Shivraj Singh Chouhan

October Planetary Transit से बनेगा Trigrahi Yoga, इन 4 Zodiac Signs को मिलेगा लाभ

Delhi Court ने 2018 के Metro लूट और फायरिंग मामले में दो आरोपियों को किया बरी