प्रदेश की जय राम सरकार राज्य के सभी वर्गों के हितों का ख्याल रख रही --गोविन्द सिंह ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 22, 2021

शिमला । शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने  कहा कि प्रदेश की जय राम सरकार राज्य के सभी वर्गों के हितों का ख्याल रख रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर समाज के सभी वर्गों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं जीवन यापन के बारे घर के मुखिया की तरह संवेदनशील रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सन्नी दियोल की आने वाली फिल्म गदर 2 विवादों में --लग रहा धोखाधडी का आरोप

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में 20 दिसम्बर को हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार के लगभग दो लाख कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2016 से संशोधित वेतनमान प्रदान करने का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों को जनवरी, 2022 का वेतन फरवरी, 2022 में संशोधित वेतनमान के अनुसार प्राप्त होगा। प्रदेश सरकार कर्मचारियों को एरियर के रूप में पूर्व में ही लगभग पांच हजार करोड़ रुपये की अन्तरिम राहत प्रदान कर चुकी है। संशोधित वेतनमान के उपरान्त एक लाख पांच हजार एनपीएस कर्मचारियों के उच्च वेतन निर्धारण के चलते प्रदेश सरकार द्वारा न्यू पेंशन स्कीम के अन्तर्गत छः वर्ष के अंशदान के रूप में 260 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। बैठक में अनुबंध कमचारियों के वेतन में वृद्धि का भी निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों में पदों को भरने की भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसे भी पढ़ें: अरनी विश्वविद्यालय के कुलपति ने राज्यपाल से भेंट की

उन्होंने कहा कि प्रदेश को निवेश अनुकूल गंतव्य स्थल बनाने के उद्देश्य से जय राम सरकार ने हमेशा ही कई कदम उठाए हैं और इसी कड़ी में अब प्रधानमंत्री 27 दिसम्बर को दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि यह ग्राउंड बे्रेकिंग समारोह उन लोगों को एक जोरदार जवाब है जो सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों की आलोचना कर रहे हैं।  

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा