जयराम ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया। ठाकुर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘देवभूमि हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ नेता आदरणीय वीरभद्र सिंह जी के निधन का समाचार हम सबके लिए बेहद दुःख देने वाला है। हिमाचल के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं होगी। हिमाचल के विकास में उनका योगदान अनुकरणीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, छह आतंकवादी ढेर

ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह का मजबूत मनोबल, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट कार्य सदैव प्रेरणादायक रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘भगवान उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार एवं प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।’’ वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार तड़के निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। पांच बार सांसद और नौ बार विधायक रहे वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

इस बीच, भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा, शिमला के सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और भाजपा के हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भी वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया है।

प्रमुख खबरें

Chawri Bazar इमारत ढहने का मामला: दिल्ली पुलिस ने 3 ठेकेदारों को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, एमसीडी के दो इंजीनियर भी सस्पेंड

Nithya Raman ने रचा इतिहास, Los Angeles की पहली दक्षिण एशियाई मेयर निर्वाचित हुईं

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय