जयराम ठाकुर ने मिशन 2022 को रिपीट करने के लिए कमर कसकर तैयार रहने का आह्वान किया

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 26, 2021

शिमला । भाजपा कार्यसमिति में उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मिशन 2022 को रिपीट करने के लिए कमर कसकर तैयार रहने का आह्वान किया।

 

उन्होंने बताया कि हिमाचल भाजपा ने कई उतार चढ़ाव से होते हुए न सिर्फ प्रदेश में बल्कि देश मे भी अपनी अग्रणी भूमिका स्थापित की है। जयराम ठाकुर ने प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में सँगठनकर्त्ता आधारित पार्टी में कार्यकर्त्ता की सक्रिय भूमिका पर बल देने की बात कही।

 

इसे भी पढ़ें: अविनाश राय खन्ना ने कहा -- भाजपा और हमारी सरकार ने हर वर्ग की चिंता की

 

उन्होंने कहा जहां देश भर में हिमाचल भाजपा के संगठन मॉडल को देश में प्रतिस्थापित किया जा रहा है उसके लिए संगठन महामंत्री की प्रंशसा की।

वहीं जयराम ने कार्यकर्ताओं को सरकार के विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका को अदा करने का आह्वान किया।साथ ही सरकार , संगठन और कार्यकर्ता में आपसी सम्वाद व सम्पर्क बना रहे उस ओर बल देना होगा।

वहीं उन्होंने बिना दोषरोपन से हाल ही में सम्पन्न हुए उपचुनाव के परिणाम का सम्मान करते हुए  स्वंय पर ज़िम्मेदारी लेते हुए इन चुनावी जनादेश से सीख लेकर सकारात्मकता से आगे बढ़ना होगा।अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री जयराम ने  उपस्थित पदाधिकारीयों को आह्वान किया कि बूथ स्तर तक के कार्यकर्त्ता से संवाद व सम्पर्क को बढ़ाना होगा ताकि मिशन रिपीट नहीं हो सकता इस मिथक को तोड़ने में सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने कार्यकर्ता को गिरकर उठना और आगे बढ़ना के ध्येय वाक्य को जीवन मे आत्मसाद करने का आह्वान किया।

 

इसे भी पढ़ें: सरकार की जन कल्याण योजनाओं को घर घर तक पहुंचना है जिससे भाजपा और मज़बूत होगी

 


जयराम  ठाकुर ने मिशन 2022 में जीत के लिए आने वाला समय चुनोतियों से भरा होगा लेकिन संगठन व कार्यकर्ताओं के बल पर इन चुनौतियों को पार पाने में सफल होंगे।उन्होंने बताया कि विपक्ष तथ्यरहित मुद्दो के साथ समाज को भृमित व गुमराह कर रहा है ज़रूरत है कार्यकर्त्ता सरकार के विकास कार्यों के आंकड़े को आमजन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका अदा करने को आगे आये।साथी ही प्रदेश के लगभग 6.10लाख लाभार्थियों पर 2600 करोड़ खर्च कर भाजपा सरकार ने ज़रूरतमंदों की मदद को हाथ बढ़ाया है साथी 3.22लाख लाभार्थियों को 120 करोड़ खर्च कर हर घर को गैस का चूल्हा मुहैया करवाया है।साथ ही 2.07लाख लोगों को हिमकेयर योजना के तहत 200करोड़ खर्च का लाभ देने का कार्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने अन्य योजनाओं के सहित गत चार वर्षों लाभ देने का कार्य किया है।

 

जयराम ठाकुर ने कहा के भाजपा वर्ष 2022 में सरकार के विकास कार्यों व संगठन व कार्यकर्ताओं के दम पर मिशन रिपीट करने में सफल होगी।उन्होंने प्रदेश कार्यसमिति के उदघाटन सत्र में जेपी नड्डा जी के सम्बोधन से कार्यकर्त्ता में सकारात्मक महल बनेगा उसके किये उनका भी आभार प्रकट किया साथ ही सौदान सिंह अविनाशराय खन्ना और संजय टण्डन का भी उपस्थित कार्यकर्त्ताओं का मार्गदर्शन करने के किये आभार व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

बिहार के भागलपुर में हुआ बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो पर पलटा ट्रक, 6 बारातियों की मौत

Mamata Banerjee ने नहीं दी PM Modi की बर्धमान रैली को इजाजत, बीजेपी नेता ने दिया ये बयान

Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi नहीं लड़ेंगे इन सीटों से चुनाव, बड़ी वजह आई सामने

Ayushman Bharat Yojana 2024: 30 अप्रैल को मनाया जा रहा आयुष्मान भारत योजना, जानिए कैसे हुई इसकी शुरूआत