जय राम ठाकुर ने मण्डी में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए राज्यव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 03, 2022

शिमला   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) मण्डी से 15 से 18 वर्ष के आयुवर्ग के लिए राज्यव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। इस विद्यालय के कक्षा 12वीं कला संकाय के छात्र रवि कुमार को-वैक्सीन की पहली खुराक लेने वाले पहले छात्र बने।

इसे भी पढ़ें: औषधीय पौधों की खेती से किसानों को लावारिस पशु और जंगली जानवरों से मिलेगा छुटकारा

जय राम ठाकुर ने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत 4,259 शैक्षणिक संस्थानों को शामिल किया गया है, जिसमें 2801 सरकारी, 1,402 निजी और 56 अन्य शिक्षण संस्थान शामिल हैं। प्रदेश सरकार कोविड के नए वेरिएंट डेल्टा और ओमिक्राॅन के सम्बन्धित मामलों की निगरानी कर रही है और इस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी निवारक उपाय किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: दी सीडी साख सहकारी सभा सीमित गोहर को बैंक में बदलने के लिए राज्य सरकार करेगी हर संभव प्रयासः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस अस्पताल अनुभाग की उपाध्यक्ष डाॅ. साधना ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, राकेश जम्वाल और इन्द्र सिंह गांधी, नगर निगम मण्डी की महापौर दीपाली जसवाल, उपायुक्त अरिंदम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. देवेन्द्र शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank ने नए MD और CEO के लिए RBI को भेजे दो नाम

लद्दाख में MHA संग वार्ता पर थुपस्तान छेवांग बोले, सकारात्मक नतीजे निकले और नेता आंदोलन से बचें

RBI ने Tata Sons का NBFC लाइसेंस लौटाने का आवेदन खारिज किया, शेयर बाजार में लिस्टिंग की राह खुली

भारत मंडपम में ब्रिक्स की सुरमयी शाम, पीएम मोदी के गाला डिनर में कूटनीति के साथ संस्कृति का संगम