आम आदमी पार्टी की हिमाचल में धमक के बीच अमित शाह से मिले जय राम ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 11, 2022

शिमला। पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिली जीत ने प्रदेश में सियासी माहौल गरमा दिया है। एक ओर आम आदमी पार्टी इस जीत के बाद उत्साह में है। तो दूसरी ओर सत्तारूढ भाजपा में बेचैनी का माहौल है। यही वजह है कि चुनावों के ठीक एक दिन बाद ही प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को दिल्ली की दौड लगानी पडी है।

प्रदेश के सीएम आज गृह मंत्री अमित शाह से मिले है। इस मुलाकात के दौरान सीएम ने प्रदेश के राजनीतिक माहौल से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान शिमला नगर निगम के अलावा आने वाले दिनों में राज्य सभा के चुनावों को लेकर भी मंथन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के गुजरात दौरे में व्यस्तता होने की वजह से सीएम उनसे नहीं मिल पायेंगे। लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से उनकी मुलाकात हो सकती है।   

 

इसे भी पढ़ें: पांच में से चार विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की : जम्वाल

 

लेकिन हिमाचल आप इन दिनों चुनावी मोड में है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी पहला निशाना शिमला नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करना है। इसके लिए नगर निगम के परिधि में स्वच्छ छवि के प्रत्याशियों के लिए अभियान की शुरुआत पार्टी करने जा रही है। इसमें जनता खुद आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों का चयन करेगी। पार्टी ने इस साल के अंत में होने जा रहे हिमाचल विधानसभा के चुनावों में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भी चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पंजाब से वरिष्ठ नेता हिमाचल आना शुरू कर देंगे। 

इसे भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी अब हिमाचल की राजनिति में देगी दस्तक

पार्टी का दावा है कि एक सप्ताह के भीतर हिमाचल में इसका असर देखना शुरू हो जाएगा। पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी को नई ऊर्जा मिली है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बीच जनता को तीसरा मजबूत विकल्प देने की तैयारी है। 

इसे भी पढ़ें: कांगड़ा जिला में पैराग्लाइडिंग पर रोक--सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के मापदंडों को पूरा करने के दिए आदेश

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी रतनेश गुप्ता ने कहा है कि पंजाब के बाद अब हिमाचल प्रदेश की बारी है और आम आदमी पार्टी नगर निगम और विधानसभा चुनावों में उतरेगी और यहां के लोगों के असल मुद्दों को उठाएगी ही नहीं, बल्कि उन्हें पूरा करेगी। पार्टी पंजाब से सटे जिले फोकस करने जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी दिल्ली मॉडल को लागू किया जाएगा। प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस पार्टी से तंग आ चुकी है। लोग तीसरा विकल्प चाह रहे हैं। अरविंद केजरीवाल का नीतियों का यह नतीजा है की पंजाब में लोगों ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताया है। पार्टी के उपाध्यक्ष आईडी भंडारी ने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव होने है ओर यहां पर भी आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार सभी वार्डों में उतारने जा रही है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर घर जाकर अरविंद केजरीवाल की नीतियों के बारे में अवगत करा रहे है। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के काफी बड़े नेता जो की पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं, उन्हें पार्टी में शामिल करने का प्रस्ताव है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने में महिला किसानों का अनुकरणीय योगदानः राज्यपाल

पार्टी प्रभारी रतनेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में कई वरिष्ठ नेता घुटन महसूस कर रहे हैं। साफ छवि वाले इन नेताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा। यह नेता लगातार पार्टी के संपर्क बनाए हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी हिमाचल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाएगी। 

इसे भी पढ़ें: इंदु गोस्वामी ने चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी

इस बीच , प्रदेश की राजधानी शिमला नगर निगम  के चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को वार्डों के आरक्षण का रोस्टर जारी कर दिया। नगर निगम के 41 वार्डों में से 21 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसमें 17 वार्ड महिलाओं और चार वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में सिर्फ 20 वार्डों में ही पुरुष उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। इसमें से तीन वार्ड अनुसूचित जाति के लिए वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। सरकार की ओर से एक्ट में संशोधन किए जाने के बाद नगर निगम चुनाव में इस बार नया रोस्टर लागू होगा। यह रोस्टर वार्ड की जनसंख्या के आधार पर तैयार होगा। इसमें वार्ड में महिला जनसंख्या, अनुसूचित जाति की आबादी आदि को देखा जाएगा। 

शहर में नया रोस्टर लागू होने से वर्तमान के 25 से अधिक पार्षद दोबारा चुनाव लड़ सकेंगे। साल 2017 में भी नया रोस्टर लगा था। उस समय भी आबादी के अनुसार ही रोस्टर तैयार हुआ था। तब से अब तक आबादी में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। सिर्फ वार्ड टूटने से फर्क पड़ा है। वार्ड टूटने के बावजूद कई पार्षद दावेदार रह सकते हैं। रोस्टर को लेकर डीसी शिमला आदित्य नेगी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Dadasaheb Phalke Award के लिए चुने गए Anant Nag, पीएम मोदी द्वारा चयन प्रणाली बदलने पर जताया आभार

टेनिस स्टार Novak Djokovic की 11 साल बाद China Open में वापसी, बीजिंग में 29-0 का रिकॉर्ड

West Indies के खिलाफ ODI Series में Naman Dhir और Auqib Nabi को मौका, Hardik-Pant बाहर

Asian Games के लिए Sri Lanka Women Cricket टीम घोषित, चमारी अटापट्टू संभालेंगी कमान