जय राम ठाकुर ने पार्टी को मिली हार को स्वीकार करते हुये कहा -- जनमत को स्वीकार करता हूँ

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 02, 2021

शिमला।  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पार्टी को मिली हार को स्वीकार करते हुये कहा कि जनमत को स्वीकार करता हूँ।

आज मण्डी लोकसभा सहित अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा उपचुनावों के नतीजे सामने आए हैं। मैं जनता के निर्णय को स्वीकार करता हूँ और कॉंग्रेस के विजेता प्रत्याशियों को बधाई। हम हार पर चिंतन व मंथन करेंगे तथा आगे की रूपरेखा बनाएंगे। जो भी कमी रही है उसकी भरपाई की जाएगी। निश्चित तौर पर प्रदेश भाजपा वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की जीत के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

 

वास्तव में यह पूरा चुनाव मुख्यमंत्री और हिमाचल प्रदेश भाजपा के जिम्मे था। केवल टिकट आवंटन में आलाकमान की छाप थी। मंडी में भाजपा को अपने काम और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पर भरोसा था ।


प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय