Jaideep Ahlawat Birthday: Jaideep Ahlawat का सपना था Indian Army, किस्मत ने बनाया Bollywood का 'खूंखार' एक्टर

By अनन्या मिश्रा | Feb 08, 2026

बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत आज यानी की 08 फरवरी को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। जयदीप को फिल्मों में काम करने के बाद भी वह मुकाम नहीं मिला, जिसकी उनको उम्मीद थी। लेकिन अभिनेता को ओटीटी प्लेटफॉर्म उनके लिए गेम चेंजर साबित हुआ। उनको 'पाताल लोक' से रातों-रात घर-घर में पहचान मिली थी। लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है कि जयदीप एक्टिंग फील्ड में नहीं बल्कि भारतीय सेना में शामिल होना चाहते थे। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर जयदीप अहलावत के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

अभिनय

एसएसबी इंटरव्यू क्लियर न हो पाने पर जयदीप की जिंदगी ने नया मोड़ लिया। उन्होंने अभिनय की ओर कदम बढ़ाया है। जयदीप ने पंजाब और हरियाणा में कई स्टेज शो किए। धीरे-धीरे उन्होंने अभिनय को गंभीरता से लेना शुरू किया और मुंबई का रुख किया। इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के जयदीप ने अपनी जगह बनाने का फैसला किया।

प्रोफेशनल ट्रेनिंग

बता दें कि साल 2008 में जयदीप अहलावत ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग की पढ़ाई पूरी की। जयदीप के बैच में राजकुमार राव, विजय वर्मा और सनी हिंदुजा जैसे कलाकार शामिल थे। अभिनेता ने यहां से अभिनय की तकनीकी समझ और आत्मविश्वास मिला।

ओटीटी से मिली असली पहचान

साल 2008 में जयदीप अहलावत ने अपने करियर की शुरूआत शॉर्ट फिल्म 'नर्मीन' से की थी। इसके बाद वह फिल्म 'खट्टा मीठा', 'आक्रोश' और 'रॉकस्टार' में नजर आए थे। लेकिन इन फिल्मों से जयदीप को पहचान नहीं मिली। लेकिन जयदीप के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म उनके करियर के लिए टर्निंग प्वांइट बना। 'द बार्ड ऑफ ब्लड', 'द ब्रोकन न्यूज', 'ब्लडी ब्रदर्स' और 'पाताल लोक' जैसी सीरीज से उनको एक अलग पहचान मिली। वहीं 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में जयदीप अहलावत का छोटा सा किरदार दर्शकों को आज भी याद है। वह उन अभिनेताओं में गिने जाते हैं, जो हर किरदार में जान डाल देते हैं।

प्रमुख खबरें

US-Iran के बीच New Deal की पेशकश, क्या प्रतिबंधों के बदले परमाणु कार्यक्रम रोकेगा तेहरान?

Tamil Nadu में सियासी गतिरोध खत्म! Vijay कल ले सकते हैं शपथ, राज्यपाल से मिल सरकार बनाने का दावा किया पेश

BJP पूंजीवाद को देती है बढ़ावा , Akhilesh Yadav का सरकार पर हमला, बोले- जल्द बढ़ेंगे Petrol-Diesel के दाम

इस बार हमारी सरकार (व्यंग्य)