मध्य प्रदेश में जेल विभाग ने मृत जेल प्रहरी का ही कर दिया स्थानांतरण, कांग्रेस विधायक ने लगाए आरोप

By दिनेश शुक्ल | Sep 21, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के जेल विभाग ने एक मृत प्रहरी का ही स्थानांतरण कर दर दिया। यह मामला भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद द्वारा उठाए जाने के बाद संज्ञान में आया। जिसको लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र भी लिखकर जेल डीजी संजय चौधरी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। विधायक आरिफ मसूद का आरोप है कि जेल विभाग द्वारा प्रहरियों के स्थानांतरण में भारी भ्रष्टाचार के चलते मृत व्यक्ति का भी ट्रांसफर कर दिया जा रहा है। वर्तमान में पुलिस महानिदेशक जेल संजय चौधरी, जिनका भ्रष्टाचार से पुराने नाता रहा है। उन्होंने मृतक रशीद खान प्रहरी का तबादला आदेश जारी करवा दिया। आरिफ मसूद ने कहा कि शिवराज सरकार में तबादला उद्योग खोल रखा है, जिसके चलते अधिकारी तबादलों में लगे हैं और शिवराज चुनाव में लगे हैं। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नही है।

भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने जेल डीजी संजय चौधरी पर लगाते हुए मृत प्रहरी का ट्रांसफर करने पर गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिखकर जेल डीजी चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरिफ मसूद ने पत्र में कहा है कि जेल विभाग ने 9 सितंबर को 10 प्रहरियों का ट्रांसफर कर उन्हें नवीन पदस्थापना दी है, जिसमें 6 नंबर रशीद खान का भी नाम है। जबकि रशीद खान की तीन महीने पहले मौत हो चुकी है। उसके बाद भी ट्रांसफर लिस्ट में उनका नाम है।

प्रमुख खबरें

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया

New Audi Q3 Luxury SUV भारत में पेश, 204 HP पावर और Quattro AWD के साथ मार्केट में मचाएगी तहलका