फर्जी मार्कशीट के 28 साल पुराने मामले में भाजपा विधायक को पांच साल की जेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2021

अयोध्या| अयोध्या के गोसाईगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक इंद्र प्रताप तिवारी को सोमवार को एक विशेष अदालत ने कॉलेज में दाखिला के लिए फर्जी अंकपत्र (मार्कशीट) के इस्तेमाल संबंधी 28 साल पुराने मामले में पांच साल जेल की सजा सुनायी है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा और आरएसएस की दो दिवसीय समन्वय बैठक मंगलवार से दिल्ली में

तिवारी के खिलाफ 1992 में अयोध्या के साकेत डिग्री कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य यदुवंश राम त्रिपाठी ने राम जन्मभूमि थाना में मामला दर्ज कराया था। प्राथमिकी के अनुसार स्नातक के दूसरे वर्ष में अनुत्तीर्ण हुए तिवारी ने 1990 में फर्जी मार्कशीट जमा कर अगली कक्षा में प्रवेश लिया था।

इस मामले में 13 साल बाद आरोपपत्र दाखिल किया गया था। कई मूल दस्तावेज रिकॉर्ड से गायब हो गए और सुनवाई के दौरान वादी त्रिपाठी की भी मौत हो गई। साकेत कॉलेज के तत्कालीन डीन महेंद्र कुमार अग्रवाल और अन्य गवाहों ने तिवारी के खिलाफ गवाही दी।

इसे भी पढ़ें: श्यामा प्रसाद मुखर्जी वास्तविकता से कम आंके गये विद्वान थे : जितेंद्र सिंह

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार