कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या: जैन समुदाय ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2023

कर्नाटक में एक जैन मुनि की हत्या के विरोध में जैन समुदाय के सदस्यों ने सोमवार को यहां जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया और मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की। जैन मुनि आचार्य श्री कामकुमार नंदी महाराज की इस महीने की शुरुआत में बेलगावी जिले में हत्या कर दी गई थी। उनके शरीर के कटे हुए हिस्से जिले के चिक्कोडी तालुक स्थित एक गड्ढे में मिले थे। इस अपराध के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बारे में पुलिस को संदेह है कि यह पैसे के विवाद से जुड़ा हुआ है। जंतर-मंतर पर एकत्र हुए लोगों को संबोधित करते हुए कर्नाटक के जैन मुनि चारुकीर्ति स्वामी ने कहा कि उनका विरोध किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं है और वे चाहते हैं कि पार्टियां एकसाथ आएं और इस मामले में उन्हें न्याय दिलाने में मदद करें।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मौत पर दुख व्यक्त करते हुए 8 जुलाई को कहा कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की गहन जांच करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि दोषियों को अदालत द्वारा दंडित किया जाए। सिद्धरमैया ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, हालांकि उनकी सरकार ने सीबीआई जांच से इनकार कर दिया है। मामले में दो लोगों - नारायण बसप्पा मादी और हसन दलायथ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को संदेह है कि हत्या के पीछे पैसे से जुड़ा मामला है। घटना के बाद से विपक्षी भाजपा राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमलावर है।

सिद्धरमैया सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पिछले हफ्ते आरोप लगाया था कि कर्नाटक सांप्रदायिक तत्वों और अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। चन्द्रशेखर ने यह भी दावा किया था कि भाजपा के बार-बार विरोध प्रदर्शन के बाद ही राज्य पुलिस इस मामले में हरकत में आई।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति