'Viksit Bharat 2047' का लक्ष्य, Jaipur में AI और Smart Governance पर महासम्मेलन का आगाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2026

 राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जयपुर में आयोजित होने वाले 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन (एनसीईजी) 2026 का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन का विषय ‘विकसित भारत 2047 : एआई-सक्षम, डेटा-संचालित और सुरक्षित डिजिटल गवर्नेंस’ रखा गया है। दो दिवसीय इस सम्मेलन का आयोजन प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) द्वारा राजस्थान सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

ये पुरस्कार केंद्र एवं राज्य सरकारों, जिला प्रशासनों, ग्राम पंचायतों तथा शैक्षणिक संस्थानों की उत्कृष्ट पहल के लिए प्रदान किए जाएंगे। सम्मेलन में छह पूर्ण सत्र और छह विषयगत सत्र आयोजित होंगे। इनमें कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित प्रशासन, स्मार्ट पुलिसिंग एवं सार्वजनिक सुरक्षा, नागरिक-केंद्रित शासन, स्कूली शिक्षा में डिजिटल हस्तक्षेप, प्रौद्योगिकी आधारित शहरी परिवर्तन तथा सुरक्षित सार्वजनिक सेवाएं जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

अधिकारी ने बताया कि सम्मेलन में सरकार, शिक्षण संस्थानों और उद्योग जगत से 60 से अधिक वक्ताओं के भाग लेने की संभावना है। इसके अलावा 80 से अधिक केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों, 28 राज्यों तथा आठ केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें डीएआरपीजी, मेइटी, राजस्थान सरकार, विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य एजेंसियों तथा अनुसंधान संस्थानों की पुरस्कार विजेता पहल और नवाचार आधारित डिजिटल गवर्नेंस समाधान का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन ई-गवर्नेंस 2026 के लिए जयपुर घोषणा-पत्र को अपनाने के साथ होगा।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मृत व्यक्ति के नाम Learning Licence बनने पर केंद्र और यूपी से मांगा जवाब

पीलीभीत में Punjab and Sindh Bank के वरिष्ठ अधिकारी 8.52 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार

Telangana Assembly के पहले दिन भारी हंगामा, HC ने BRS विधायकों को रोकने पर पुलिस को लगाई फटकार

West Asia में तनाव के बीच व्यापार और कनेक्टिविटी बढ़ा रहा भारत, S Jaishankar ने दी जानकारी