Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल, फिल्मकार विशाल भारद्वाज और गायिका रेखा भारद्वाज उन प्रमुख हस्तियों में शामिल हैं, जो 14 से 18 जनवरी तक जयपुर में आयोजित होने वाले 20वें जयपुर साहित्य महोत्सव (जेएलएफ) में शामिल होंगी। जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में साहित्य, विज्ञान, पत्रकारिता, इतिहास, अर्थशास्त्र, कानून, प्रौद्योगिकी, खानपान, फैशन, संस्कृति और कला जगत की कई जानी-मानी हस्तियां हिस्सा लेंगी। इस साहित्यिक आयोजन में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख वक्ताओं में रेस्तरां व्यवसायी राहुल अकेरकर, कवि एवं सांस्कृतिक विचारक रंजीत होसकोटे, लेखक जीत थायिल, अभिनेता जॉय सेनगुप्ता, लेखिका एवं पॉडकास्टर शुनाली खुल्लर श्रॉफ, गायिका एवं नाटककार इशीता गांगुली, अभिनेत्री नमिता दुबे, न्यूरोसर्जन माजदा तुरेल, लेखिका किरण मनराल और हिंदी लेखक दिव्य प्रकाश दुबे शामिल हैं।

आयोजकों ने एक बयान में कहा, पिछले 20 वर्षों में जयपुर साहित्य महोत्सव एक साहित्यिक आयोजन से विकसित होकर दुनिया के सबसे चर्चित अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सवों में शामिल हो गया है। इसने दुनियाभर के लेखकों, विचारकों, कलाकारों, नीति निर्माताओं और पाठकों के लिए विचारों के आदान-प्रदान का जीवंत मंच तैयार किया है। साहित्य और विचारों को सभी तक पहुंचाने की सोच पर आधारित इस महोत्सव ने संवाद, नयी खोज और विभिन्न दृष्टिकोणों के आदान-प्रदान के लिए हमेशा एक खुला और लोकतांत्रिक मंच उपलब्ध कराया है।

इस साहित्य महोत्सव में नोबेल पुरस्कार विजेता ओल्गा तोकार्चुक और एस्थर डुफ्लो, लेखिका अवनि दोषी, अनामिका, गीतांजलि श्री और दामोदर माउजो, पत्रकार संजय हजारिका और उमर अल अकाद, वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह तथा उद्यमी किरण मजूमदार-शॉ सहित अन्य हस्तियां भी शामिल होंगी। मुंबई के द क्वोरम में आयोजित एक पूर्वावलोकन कार्यक्रम में जयपुर साहित्य महोत्सव के आयोजक टीमवर्क आर्ट्स के प्रबंध निदेशक और महोत्सव के निर्माता संजय के. रॉय ने पिछले दो दशकों में महोत्सव के सफर और साहित्य, विचारों तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के वैश्विक मंच के रूप में इसके विकास पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, शुरुआत से अब तक जयपुर साहित्य महोत्सव में 50 लाख से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं।

इसमें आठ हजार से अधिक लेखकों, वक्ताओं और कलाकारों ने हिस्सा लिया है तथा दुनिया भर में इसके दर्शकों की अनुमानित संख्या एक अरब से अधिक रही है। जयपुर में एक आयोजन के रूप में शुरू हुआ यह महोत्सव आज साहित्य, विचारों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का वैश्विक मंच बन चुका है।

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा