SMS Medical College में अनधिकृत NEET UG काउंसलिंग पर निजी फर्म के खिलाफ FIR दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 16, 2026

राजस्थान के जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज परिसर में कथित तौर पर अनधिकृत काउंसलिंग गतिविधियों के मामले में एक निजी परामर्श फर्म और उसके प्रतिनिधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान नीट-यूजी मेडिकल एवं डेंटल काउंसलिंग के दौरान एसएमएस मेडिकल कॉलेज परिसर में कथित अनधिकृत गतिविधियों को लेकर मेडिपीडिया ओवरसीज एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और उसके संबंधित प्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई थी।

शिकायत के अनुसार, ऐसी गतिविधियों से आधिकारिक प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में भ्रम उत्पन्न हो सकता है और उन्हें आर्थिक या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बोर्ड ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्तियों की भूमिका और परिसर में उनकी गतिविधियों की जांच करने का अनुरोध किया। बोर्ड की ओर से कंपनी के सोशल मीडिया प्रचार से संबंधित सामग्री, तस्वीरें और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।

बोर्ड ने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक (यूजी) काउंसलिंग से संबंधित जानकारी के लिए अधिकृत काउंसलिंग बोर्ड और सरकारी संस्थानों के आधिकारिक दिशा-निर्देशों पर ही भरोसा करने की अपील की।

प्रमुख खबरें

Delhi CEO ने मसौदा सूची से हटाए 47 लाख से अधिक मतदाताओं का फिर से सत्यापन शुरू कराया

Connaught Place प्रदर्शन से पहले Delhi Police ने कॉजपा नेता Abhijeet Deepke को हिरासत में लिया

घाटे से उबरी Shoppers Stop, दूसरी तिमाही में कमाया 3.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के खिलाफ Rahul Gandhi पहुंचे कोर्ट का रुख करने, Delhi Police पर साधा निशाना