छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के खिलाफ Rahul Gandhi पहुंचे कोर्ट का रुख करने, Delhi Police पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 16, 2026

(तीसरे पैरा में मामूली फेरबदल के साथ रिपीट) नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई में कई विद्यार्थियों के घायल होने का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘‘अमित शाह की दिल्ली पुलिस की बर्बरता को अनदेखा नहीं किया जाएगा’’ और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हर कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा। गांधी ने इन विद्यार्थियों से हाल ही में हुई मुलाकात का एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया। इनमें कुछ का संबंध कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से है।

गांधी ने कहा, ‘‘अमित शाह की दिल्ली पुलिस की बर्बरता को अनदेखा नहीं किया जाएगा।’’ कांग्रेस नेता ने इस घटना की तुलना 1930 के धरासणा सत्याग्रह से भी की और कहा कि उस समय सरोजिनी नायडू के नेतृत्व में निहत्थे सत्याग्रहियों ने पुलिस की लाठियों का सामना किया था, लेकिन उनमें से किसी ने जवाब में हाथ नहीं उठाया और पूरी दुनिया ने इसे देखा था। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस हड्डियां तोड़ सकती है, सत्याग्रह नहीं।’’ गांधी ने कहा कि देश के युवा, विशेषकर युवतियां, ‘‘निडर, दृढ़ और एकजुट’’ हैं तथा लोकतंत्र के लिए खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके साथ खड़ा हूं।’’

प्रमुख खबरें

Delhi CEO Ashok Kumar का निर्देश, ड्राफ्ट रोल से बाहर 47 लाख वोटरों की जांच करेंगे BLO

Farooq Abdullah ने IAS अफसर कुमार राजीव रंजन को Jammu Kashmir से बाहर भेजने की मांग उठाई

Uddhav Thackeray को बड़ा झटका, Shiv Sena UBT छोड़ Shinde कैंप में आए Anand Dubey

आज ‘एकरंगा’ बनाम ‘तिरंगा’ का दिन...मार्च को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कसा तंज