जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को बताया 'चुराओ आयोग', वोट चोरी पर जवाब नहीं देने का लगाया आरोप

By अंकित सिंह | Aug 22, 2025

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शुक्रवार को भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) पर तीखा हमला बोला और बड़े पैमाने पर मतदाताओं के दमन का आरोप लगाया और चुनाव आयोग पर केंद्र सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब 21 जुलाई को अध्यक्ष ने फैसला सुनाया, तो उन्होंने जगदीप धनखड़ का इस्तीफा क्यों मांगा? वे क्या संदेश देना चाहते थे? जब लोकतंत्र की हत्या हो रही है, भारत का चुनाव आयोग "वोट चोरी" पर कोई जवाब नहीं दे रहा है और मुख्य चुनाव आयुक्त लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को धमका रहे हैं, 65 लाख लोगों के वोट छीने जा रहे हैं। 

इस बीच, कांग्रेस के एक अन्य नेता केसी वेणुगोपाल ने बिहार में मतदाता सूची के मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बिहार को न्याय दिए जाने पर विश्वास व्यक्त किया। एएनआई से बात करते हुए, वेणुगोपाल ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा के दौरान, लोगों ने मतदाता सूची से वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाए जाने के "ठोस सबूत" पेश किए हैं।  उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सुप्रीम कोर्ट बिहार को न्याय देगा। यह आम धारणा है। बिहार में एसआईआर से जुड़े कुछ वास्तविक मुद्दे हैं। राहुल जी और तेजस्वी जी बिहार में यात्रा कर रहे हैं, और लोग ठोस सबूतों के साथ उनसे शिकायत कर रहे हैं। हम देख सकते हैं कि कितने वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के हमलों से आहत पीएम किसानों के चैंपियन बनने की कर रहे कोशिश, मोदी पर कांग्रेस का तंज

हालाँकि, इसके विपरीत, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 17 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए सभी हालिया "वोट चोरी" के दावों का खंडन किया।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस