जो कांग्रेस से लाभान्वित हुए, वो ही पार्टी को लात मार रहे, हिमंत बिस्वा शर्मा और गुलाम नबी पर जयराम रमेश का तंज

By अभिनय आकाश | Sep 16, 2022

गोवा में आठ विधायकों के दलबदल के बारे में बात करते हुए कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि केवल दो तरह के लोग कांग्रेस छोड़ते हैं। बताते हुए उन्होंने कहा कि पहली श्रेणी में वे लोग शामिल हैं जिन्हें पार्टी से सब कुछ मिला है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद का उदाहरण देते हुए जयराम रमेश ने कहा कि "पहली श्रेणी में वे लोग शामिल हैं जिन्हें पार्टी से लाभ हुआ है। गुलाम नबी आजाद इसका एक उदाहरण हैं। उन्होंने पार्टी से युवा कांग्रेस नेता से पीसीसी अध्यक्ष, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, महासचिव आदि सब कुछ प्राप्त किया। जो कांग्रेस से लाभान्वित हुए हैं, वे ही पार्टी को लात मारकर छोड़ दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: केरल में Bharat Jodo Yatra के लिए सब्जीवाले से वसूली कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता, पैसे नहीं देने पर धमकाया

जयराम रमेश ने कहा, "ये 8 विधायक बीजेपी की वॉशिंग मशीन में चले गए। वे सबसे भ्रष्ट साथी हैं जिन्हें मैं जानता हूं। केरल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि वह इस बात से सहमत हैं कि कांग्रेस ने उन्हें (गोवा के 8 विधायकों को) पार्टी में देकर गलती की। जयराम रमेश ने कहा, "लेकिन अब जब वे भाजपा की वॉशिंग मशीन में प्रवेश कर गए हैं, तो वे मेरे कुर्ते की तरह बेदाग सफेद हो जाएंगे।" 

प्रमुख खबरें

Shalimar Bagh Masjid Demolition | दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात को मस्जिद पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी हंगामा! AIMIM ने बताया असंवैधानिक

India T20I Series: New Zealand ने 7 तेज गेंदबाजों समेत 16 सदस्यीय टीम घोषित की

Trump Administration: अमेरिका में 17500 श्वेत दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थियों को पनाह देने की तैयारी

संयुक्त राष्ट्र पहुंचे Donald Trump ने CNN रिपोर्टर से कहा- आपको यहां नहीं होना चाहिए था