Jairam Ramesh ने बताया, Parliament में किन मुद्दों पर चर्चा चाहती है Congress, Delhi ordinance भी शामिल

By अंकित सिंह | Jul 19, 2023

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है। इन सबके बीच कांग्रेस भी मानसून सत्र के भीतर कई मुद्दे उठाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि संसद का मानसून सत्र बजट सत्र की ही तरह हंगामेदार रह सकता है। मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस के पहले ही बड़ी बैठक हो चुकी है जिसमें किन मुद्दों पर पार्टी सरकार को घेरेगी, इस पर चर्चा हुई है। वही पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने भी आज बताया है कि कांग्रेस किन मुद्दों को लेकर संसद में चर्चा की मांग करेगी। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Ordinance Row: Congress दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर संसद में केंद्र के अध्यादेश का समर्थन नहीं करेगी

इन मुद्दों पर चर्चा की मांग

कांग्रेस के मुताबिक मण‍िपुर हिंसा और रेल सुरक्षा पर वह चर्चा चाहती है। इसके अलावा संघीय ढांचे पर आक्रमण, GST को PMLA के तहत लाने पर चर्चा को लेकर भी वह गंभीर है। कांग्रेस की सूची में महंगाई, UPA सरकार की योजनाओं को कमजोर करने, मह‍िला पहलवानों के उत्‍पीड़न भी शामिल है। इसके साथ ही अडानी मामले पर JPC की मांग और अलग-अलग राज्‍यों के मुद्दे पर चर्चा कांग्रेस की मांग है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि हम सदन में कुछ मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं। पहला मुद्दा मणिपुर है। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मणिपुर के हालात पर चर्चा हो। 

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश