दोस्त-दोस्त न रहा, ट्रंप यार हमें तेरा ऐतबार न रहा.., प्रधानमंत्री मोदी को लेकर जयराम रमेश ने कसा तंज

By अंकित सिंह | Aug 05, 2025

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच दोस्ती के दावों का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि उनका रिश्ता देश के लिए महंगा साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्रंप और पीएम मोदी के पुराने दोस्त होने के दावों को मज़बूत करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें फोटो खिंचवाना भी शामिल था। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रमेश ने एएनआई को बताया कि एक लोकप्रिय गाना है 'दोस्त दोस्त न रहा'। पीएम को भी यह गाना पता होगा। 

रमेश ने कहा कि इस सबका नतीजा क्या है? टैरिफ़ बढ़ाने की धमकियाँ दी जा रही हैं। हमें रूस से तेल न ख़रीदने की धमकी दी जा रही है। यह दोस्ती बहुत महंगी साबित हुई। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए। सालों से वह दावा करते रहे हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनके बीच ख़ास रिश्ता है, वे गले मिलते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं और बातचीत करते हैं। कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रंप 32 से ज़्यादा बार दावा कर चुके हैं कि ऑपरेशन सिंदूर उनकी वजह से रुका था। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: बहुमत की मजबूती से गठबंधन की मजबूरी में आने के बाद बदल गयी भाजपा, अब BJP नहीं, NDA संसदीय दल की होती हैं बैठकें

उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध खराब हो गए हैं और अमेरिका, पाकिस्तान और चीन के साथ मिलकर देश के लिए एक चुनौती बन गया है। रमेश ने कहा, "पहले उन्होंने (राष्ट्रपति ट्रंप) मध्यस्थता की बात की - कि उन्होंने युद्धविराम करवाया। उन्होंने 32-33 बार कहा कि ऑपरेशन सिंदूर उनकी वजह से रुका था। प्रधानमंत्री ने इस पर कुछ नहीं कहा। विदेश मंत्रालय ने अब एक बयान जारी किया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि अमेरिका के साथ हमारे संबंध खराब हो गए हैं। आज, चीन, अमेरिका और पाकिस्तान - ये तीनों हमारे लिए एक चुनौती बन गए हैं।"

प्रमुख खबरें

E20 Petrol से कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटेगी, ONGC अधिकारी ने गिनाए फायदे

Israel के PM Benjamin Netanyahu ने की UAE की गोपनीय यात्रा, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद से मिले

Myanmar Airstrike | म्यांमार में हैवानियत की हदें पार! बम फटे, इमारतें जलीं और पल भर में बिछ गए 49 शव... रखाइन में खूनी हमले से दहली दुनिया!

Delhi Weather: राजधानी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज, 2008 के बाद सितंबर की सबसे ठंडी सुबह