जयराम सरकार का बजट मात्र घोषणाओं का पिटारा है जिसमें दूरदर्शिता का अभाव है--दीपक शर्मा

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 04, 2022

शिमला । जयराम सरकार का बजट मात्र घोषणाओं का पिटारा है जिसमें दूरदर्शिता का अभाव है।सरकार कर्ज़ में डूबी है लेकिन इससे बाहर निकलने और बेरोजगारी को दूर करने की कोई दूरदर्शी नीति नहीं है।यह प्रतिक्रिया हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज  दी।

उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में दिए गए इस बजट में मात्र घोषणाओं के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है।जनता को सपने दिखाने की नाकाम कोशिश की गई है।यह मात्र भाजपा की जुमलेबाजी को दर्शाता है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह से समाज के हर वर्ग में भाजपा सरकार के प्रति रोष है उसको देखते हुए जनता को गुमराह करने की नाकाम कोशिश की गई है।

 

इसे भी पढ़ें: केंद्र को मोदी सरकार यूक्रेन से आ रहे छात्ररो के लिए संकटमोचन--अविनाश राय खन्ना

 

दीपक शर्मा ने कहा कि प्रदेश को कर्जमुक्त बनाने के लिए महत्वकांक्षी योजनाओं की दरकार है लेकिन सरकार इस मामले में कोई भी नीति बनाने में नाकाम रही है।किसानों,बागवानों, बेरोजगारों, युवाओं और छात्रो के लिए कोई भी नीति बनाने में सरकार नाकाम नज़र आई है।उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार मात्र घोषणाओं की सरकार बन कर रह गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि विधानसभा के एआम चुनावों को अब मात्र चार माह का समय शेष है।अतः जनता जानती है कि जो सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल में कुछ नहीं कर पाई वह अब चार माह में क्या कर पायेगी।दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा मात्र घोषणाएं ही करेंगी लेकिन असल में इन सब विषयों पर अमलीजामा  कांग्रेस की सरकार ही पहनाएगी।उन्होंने कहा कि जनता सब जान चुकी है अतः भाजपा सरकार के झांसे में आने वाली नहीं है।

प्रमुख खबरें

UIICL ने बढ़ाई Administrative Officer भर्ती की लास्ट डेट, उम्मीदवार 1 अक्टूबर तक करें आवेदन

CJP को नाम बदलकर Istifa Janata Party कर लेना चाहिए, CEC विवाद पर बोले Ramdas Athawale

भगवान राम-शिव पर टिप्पणी से हिंदू समाज को बांट रहे CM Revanth Reddy, BJP ने मांगी माफी

एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर की लागत निकालने को AI मार्केट 6,000 अरब डॉलर पहुंचना जरूरी: Bain Report