अब होगी ट्रेड डील! Jaishankar-Rubio की फोन पर बात, 575% टैरिफ पर मचा बवाल

By अभिनय आकाश | Jan 14, 2026

ट्रंप आए दिन भारत को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। हालांकि इस बीच जो बड़ी खबर सामने आई है वो यह कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की मार्को रूबियो से फोन पर बातचीत हुई। सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने इससे अच्छी बातचीत बताई। लेकिन सवाल यह है कि क्या इतने तनाव के बीच यह बातचीत सिर्फ शिष्टाचार थी या इसके पीछे कोई बड़ा कूटनीतिक इशारा छिपा? यह कॉल ऐसे वक्त में हुई जब अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गौर दिल्ली पहुंचकर रिश्तों को रिपेयर करने की कोशिश में जुटे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Magh Bihu 2026 | माघ बिहू के पावन अवसर पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘यह त्योहार असमिया संस्कृति की मिसाल है’

हालांकि बीते दिनों दो अहम घटनाएं भी देखने को मिलीं। दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हाल में कहा कि पैक्स सिलिका अलायंस में शामिल होने के लिए भारत को न्योता दिया जाएगा। दरअसल अमेरिका की रणनीतिक पहल पैक्स सिलिका में भारत को शामिल करने का प्रस्ताव भारत-अमेरिका की साझेदारी के लिए एक अहम संकेत माना जा रहा है। ये टेक्नॉलजी के पूरे इकोसिस्टम को खुद में समेटती है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच 2025 के दौरान 8 बार फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें व्यापक साझेदारी के पहलुओं पर चर्चा की गई। 

इसे भी पढ़ें: 575% टैरिफ पर हुआ तगड़ा पलटवार, भारत के लिए कूदा ब्रिटेन, 112 बिलियन डील ने मचाया अमेरिका में भूचाल!

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अभी भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के साथ एक अच्छी बातचीत खत्म की है। उन्होने हमारे द्विपक्षीय व्यापार बातचीत, महत्वपूर्ण खनिजों और अगले महीने होने वाली संभावित बैठक के बारे में अगले कदमों पर चर्चा की। अगले महीने दोनों की मुलाकात मुमकिन है। हालांकि, भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत के अगले दौर के बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। कॉमर्स मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इस हफ्ते दोनो पक्षों में बातचीत का औपचारिक कार्यक्रम अभी तय नहीं है।

प्रमुख खबरें

National Record तोड़ Anshuka Yadav ने Asian Games में ठोका दावा, 18 की उम्र में दिग्गजों को पछाड़ा

Manchester City का ऐतिहासिक दांव, Elliot Anderson के लिए 116 मिलियन पाउंड का Record Deal

FIFA World Cup: नीदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन, Tunisia को 3-0 से रौंदकर Group F में किया टॉप।

Venezuela में भूकंप ने बढ़ाई India की टेंशन, देश की Energy Security पर मंडराया संकट