जयशंकर ने व्यापार को ‘हथियार के रूप में इस्तेमाल’ किए जाने पर चिंता जताई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि दुनिया देख रही है कि शुल्क, प्रतिबंधों और निर्यात नियंत्रणों को ‘‘हथियार के रूप में इस्तेमाल’’ किया जा रहा है और भारत को उन साझेदारों के साथ काम करके इस चुनौती से निपटना चाहिए, जो भरोसेमंद हैं।

हालांकि, विदेश मंत्री ने शुल्क के संबंध में ट्रंप की चेतावनी का कोई उल्लेख नहीं किया। व्यापार से संबंधित ‘रायसीना डायलॉग’ के एक सत्र को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा, ‘‘शुल्क, प्रतिबंध, निर्यात नियंत्रण-चाहे हम इन्हें पसंद करें या नहीं, ये वास्तविकता हैं, देश इनका इस्तेमाल करते हैं।’’

विदेश मंत्री ने व्यापार को ‘‘हथियार के रूप में इस्तेमाल’’ किए जाने से उत्पन्न स्थिति से निपटने के तौर-तरीकों पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘‘आज विश्व राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह से व्यावसायिक निर्णय लेता है, जैसा कि पहले देखने को नहीं मिलता था, विशेषकर डिजिटल युग में।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित