Jaishankar ने वाशिंगटन में कीं जापान, ऑस्ट्रेलिया के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें

By Prabhasakshi News Desk | Jan 20, 2025

वाशिंगटन । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वाशिंगटन में ऑस्ट्रेलिया और जापान के अपने समकक्षों के साथ बैठकें कीं और इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय मुद्दों तथा ‘क्वाड’ से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। ‘क्वाड’ डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के पहले कार्यकाल की पहल है, इसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल हैं। अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पुष्टि किए जाने और विदेश मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मार्को रूबियो की अंतरराष्ट्रीय बैठकों के क्रम में ‘क्वाड’ मंत्रिस्तरीय बैठक उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

सत्ता हस्तांतरण टीम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, रूबियो और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप भारत-अमेरिका संबंधों को अगले स्तर पर ले जाने को प्राथमिकता देंगे। सूत्रों ने कहा कि विदेश मंत्री के रूप में अपने नाम की पुष्टि होने के बाद रूबियो जयशंकर के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक करने के इच्छुक हैं।

रूबियो के नाम पर सीनेट द्वारा पुष्टि सोमवार शाम को होने की उम्मीद है और जल्द उन्हें शीर्ष अमेरिकी राजनयिक के रूप में शपथ दिलाई जा सकती है। ‘क्वाड’ के तीन अन्य सदस्य देशों के विदेश मंत्री सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए यहां आए हैं। इससे पहले, उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने गए जेडी वेंस ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग का अमेरिका में स्वागत किया। मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया कि दोनों नेताओं ने व्यापार संतुलन और क्षेत्रीय स्थिरता सहित कई विषयों पर चर्चा की।

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन