United Nations में लगी पाकिस्तान को आईना दिखाने के लिए 'The Human Cost of Terrorism’ नाम की प्रदर्शनी, विदेश मंत्री जयशंकर ने किया उद्घाटन

By रेनू तिवारी | Jul 01, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें आतंकवाद और पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठनों सहित अन्य आतंकवादी समूहों द्वारा किए गए हमलों से हुई मानवीय क्षति को रेखांकित किया गया है। पाकिस्तान द्वारा मंगलवार को जुलाई माह के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता ग्रहण करने से एक दिन पहले इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

‘आतंकवाद की मानवीय कीमत’ शीर्षक वाली यह प्रदर्शनी 

‘आतंकवाद की मानवीय कीमत’ शीर्षक वाली यह प्रदर्शनी संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन द्वारा आयोजित की गई है, जिसमें विश्व भर में जघन्य आतंकवादी कृत्यों के विनाशकारी प्रभावों तथा आतंकवाद से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा उठाए गए कदमों को रेखांकित किया गया है। यह प्रदर्शनी 30 जून से 11 जुलाई तक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में दो स्थानों पर प्रदर्शित की जाएगी।

दुनिया भर में किए गए असंख्य आतंकवादी हमलों को प्रदर्शित किया गया

पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) द्वारा किए गए 2006 के मुंबई आतंकवादी हमलों से लेकर हाल ही में पहलगाम आतंकवादी हमलों तक, प्रदर्शनी में दुनिया भर में किए गए असंख्य आतंकवादी हमलों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही इन हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकवादी संगठनों के नाम और हमलों के पीड़ितों की राष्ट्रीयता का भी उल्लेख किया गया है। इस प्रदर्शनी को पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत के अभियान के लिए वैश्विक समर्थन जुटाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

SIR विवाद के बीच EC की पहली बड़ी बैठक, Form 6 और नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन पर दिया स्पष्टीकरण

Asian Games Kabaddi में भारत का जलवा, पुरुष और महिला टीमों ने Iran को हराकर जीता Gold

Bank Account में रजिस्टर्ड Mobile Number घर बैठे बदलें, Net Banking से ऐसे करें अपडेट

Russia Ukraine War: दोनों देशों के बीच तेज हुए हवाई हमलों में 7 लोगों की मौत