जयशंकर ने फ्रांस की रक्षा मंत्री से की मुलाकात, समसामयिक घटनाओं पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2022

पेरिस। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले से यहां सोमवार को मुलाकात कर समसामयिक घटनाओं पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने नई एवं उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर सहयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। जयशंकर ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले के साथ बैठक करके खुशी हुई। विश्वसनीय रणनीतिक साझेदार होने के नाते हमने समसामयिक घटनाओं पर चर्चा की। हमारे दृष्टिकोाण और हितों में एकरूपता दिखी। हमने नई एवं उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर सहयोग को लेकर हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।’’ 

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन संकट: एस जयशंकर बोले- सभी को सुलह के तरीकों को देखना होगा 

इससे पहले जयशंकर ने रविवार को फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-यवेस ले द्रायां के साथ द्विपक्षीय सहयोग, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, अफगानिस्तान में स्थिति, ईरानी परमाणु समझौता और यूक्रेन संकट सहित क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के कई मुद्दों पर सार्थक बातचीत की। जयशंकर और फ्रांस के विदेश मंत्री द्रायां ने बहुपक्षवाद के सिद्धांतों और नियम-आधारित व्यवस्था के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई और आपसी सरोकार के मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में समन्वय के लिए सहमति जताई। फ्रांस के अपने प्रवास के दौरान जयशंकर फ्रांस के गणमान्य व्यक्तियों, यूरोपीय संघ के आयुक्तों के साथ-साथ हिंद प्रशांत देशों के अपने समकक्षों के साथ भी बैठक करेंगे।

प्रमुख खबरें

Dharmendra Pradhan Resignation | धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही सबसे सख्त कार्रवाई होगी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, पीएम मोदी से की 3 माँगें

NEET Student Protests | जवाबदेही मांगने वाले छात्रों के साथ राष्ट्र के दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही मोदी सरकार: सोनिया गांधी

Love Horoscope 24 July 2026 | जानें आपकी लव लाइफ में आज घुलेंगे मिठास के रंग या बढ़ेगी थोड़ी दूरी? आज का लव राशिफल

Explained | Sonam Wangchuk के अनशन तोड़ने की असली वजह क्या है? सरकार ने उनसे क्या किए वादे ? जानिए पूरी बात