भारत और मालदीव ने एक दूसरे के कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट को दी मान्यता, मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह से मिले जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2022

माले।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से अड्डू शहर में रविवार को मुलाकात की और दोनों देशों के बीच विशेष साझेदारी पर चर्चा की। जयशंकर शनिवार को यहां पहुंचे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्रपति सोलिह को शुभकामनाएं दीं। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह द्वारा स्वागत किया जाना सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें व्यक्तिगत शुभकामनाएं दीं। दोनों देशों के बीच विशेष साझेदारी पर चर्चा की, जिसने उनके कार्यकाल में कई ठोस परिणाम दिए।’’

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: रॉकेट हमले से दहला यूक्रेन ल्वीव शहर

भारत एवं मालदीव के बीच विकास संबंधी सहयोग के लिए अच्छा दिन रहा।’’ जसशंकर ने अड्डू एटोल मेमोरियल पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इतिहास के पन्नों में दर्ज गान की यात्रा की। मैंने अड्डू एटोल मेमोरियल में भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।” जयशंकर ने भारत और मालदीव के बीच ‘‘समय की कसौटी पर परखे’’ रिश्ते को क्षेत्र में ‘‘स्थिरता के लिए ताकत’’ बताते हुए शनिवार को कहा था कि दोनों देशों की साझा जिम्मेदारी इसे पोषित और मजबूत करने की है। जयशंकर ने मालदीव के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय साझेदारी के व्यापक विषयों पर चर्चा की और दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में जारी परियोजनाओं एवं पहलों का जायजा लिया। दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा एवं समुद्री सुरक्षा मामलों पर भी चर्चा की। भारत और मालदीव एक-दूसरे द्वारा जारी किए कोविड-19 रोधी टीकों के प्रमाणपत्र को परस्पर मान्यता देने पर शनिवार को राजी हो गए। इस कदम से दोनों देशों के बीच यात्रा आसान हो जाएगी और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

प्रमुख खबरें

World Cup के बाद Vinicius Jr. की बढ़ी डिमांड, Real Madrid के साथ नए Contract पर जल्द लग सकती है मुहर

महाराष्ट्र: शरद पवार को पछाड़कर देवेंद्र फडणवीस बने तीसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

खुद को PMO अधिकारी बताकर करोड़ों की ठगी करने वाले अखबार संपादक की जमानत याचिका दिल्ली कोर्ट ने की खारिज

सहमति से संबंध बनाने वाले किशोरों पर पॉक्सो कानून के दुरुपयोग को लेकर उच्चतम न्यायालय ने जताई चिंता