EAM Jaishankar ने भारत-कनाडा विवाद के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2023

वाशिंगटन। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा में जारी कूटनीतिक तनातनी के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से यहां मुलाकात की। इस दौरान, दोनों नेता भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, अंतरिक्ष और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग जारी रखने पर सहमत हुए। जयशंकर पांच दिन की वाशिंगटन यात्रा पर हैं। हाल में भारत में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली उच्च स्तरीय बातचीत है। 

जयशंकर ने कहा कि भारत ‘टू प्लस टू’ वार्ता के पांचवें संस्करण की मेजबानी करेगा। हालांकि, उन्होंने इन बैठकों की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। अनुमान है कि नवंबर की शुरुआत में ये बैठकें आयोजित की जाएंगी। वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन करेंगे। वहीं, भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। ब्लिंकन के साथ बैठक में हिस्सा लेने के लिए जयशंकर रक्षा मंत्रालय के फॉगी बॉटम मुख्यालय पहुंचे। 

उन्होंने ब्लिंकन से कहा, ‘‘मैं ‘टू प्लस टू’ के लिए दिल्ली में आपकी मौजूदगी को लेकर उत्सुक हूं।’’ जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘‘यूएसआईएसपीएफ फोरम की ओर से आयोजित चर्चा में भारत और अमेरिका के बीच अहम एवं उभरती तकनीक पर सहयोग तथा लचीली आपूर्ति श्रृंखला बनाने पर चर्चा हुई।’’ दोनों पक्ष भारत और कनाडा के बीच जारी राजनयिक संकट से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष असर पर चुप्पी साधे रहे। अमेरिकी विदेश मंत्री ने इस संकट के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देने से इनकार कर दिया।

प्रमुख खबरें

Explained TCS Nashik Case |कॉर्पोरेट जिहाद, धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के आरोपों ने देश को हिलाया, यहां पढ़ें केस की पूरी जानकारी

ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के करीब, पर हमारा काम अभी पूरा नहीं हुआ है, Donald Trump की बड़ी चेतावनी

Modi-Trump Secret Call | मोदी-ट्रंप की 40 मिनट की गुपचुप बातचीत, होर्मुज की नाकाबंदी और वो एक संदेश, जिसने हिला दी दुनिया की राजनीति!

Israel-Lebanon Talks | पश्चिम एशिया में शांति की नई किरण... 33 साल बाद वॉशिंगटन में इज़राइल और लेबनान के बीच ऐतिहासिक वार्ता