जयशंकर ने एनएसए पद के लिए नामित वाल्ट्ज से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2024

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) पद के लिए नामित किए गए सांसद माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात कर उनसे भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय साझेदारी एवं मौजूदा वैश्विक मुद्दों पर व्यापक बातचीत की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने द्विपक्षीय साझेदारी के साथ-साथ मौजूदा वैश्विक मुद्दों पर व्यापक बातचीत की। उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।’’ वाल्ट्ज (50) जेक सुलिवन की जगह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनेंगे।

फ्लोरिडा के छठे ‘कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट’ से तीन बार सांसद चुने गए वाल्ट्ज ‘कांग्रेशनल इंडिया कॉकस’ के रिपब्लिकन सह-अध्यक्ष हैं। यह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सबसे बड़ा देश-विशिष्ट ‘कॉकस’ है।

वाल्ट्ज ने पिछले साल अगस्त में भारत में अमेरिकी संसद के प्रतिनिधिमंडल का सह-नेतृत्व भी किया था और वह लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शामिल हुए थे। वह प्रतिनिधि सभा में कई भारत-हितैषी विधेयकों के प्रायोजक रहे हैं।

ट्रंप ने 12 नवंबर को घोषणा की थी कि वाल्ट्ज उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार होंगे। इससे पहले, दिन में जयशंकर ने बताया कि उन्होंने ‘‘वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास और भारतीय महावाणिज्यदूतों की टीम के साथ अत्यंत सार्थक दो दिवसीय सम्मेलन’’ में भाग लिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘विचार-विमर्श के बाद मुझे विश्वास है कि भारत-अमेरिका साझेदारी के निरंतर मजबूत होने की गति में तेजी आएगी।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा