जयशंकर ने सऊदी अरब के युवराज से मुलाकात की, प्रधानमंत्री मोदी का लिखित संदेश सौंपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2022

जेद्दाह। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिया गया लिखित संदेश सौंपा। इस दौरान उन्होंने युवराज को द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति से भी अवगत कराया। जयशंकर दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए शनिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे। विदेश मंत्री के रूप में यह सऊदी अरब की उनकी पहली यात्रा है। उन्होंने रविवार को जेद्दा में सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: असम में सरकारी नौकरी के लिए परीक्षाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाला शख्स गिरफ्तार

बैठक के दौरान, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और उन्हें प्रगाढ़ बनाने के अवसरों की समीक्षा की गई और नवीनतम क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की गई। जयशंकर ने ट्वीट किया, “आज शाम जेद्दा में युवराज मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी का संदेश दिया। उन्हें हमारे द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति से अवगत कराया। हमारे संबंधों के बारे में विचार साझा करने के लिए उनका धन्यवाद।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश