मालदीव के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, संयुक्त आयोग की बैठक आज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2019

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को मालदीव के अपने समकक्ष अब्दुल्ला शाहिद से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को गति देने के लिए व्यापक चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने बिना किसी सहयोगी के वार्ता की। जयशंकर ने ट्वीट किया कि विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद का स्वागत करके खुशी हुई। उनके साथ आज होने वाली संयुक्त आयोग बैठक के लिए उत्सुक हूं। मुझे विश्वास है कि भारत-मालदीव सहयोग नयी ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

इसे भी पढ़ें: बोरिस जॉनसन की फिर से हुई वापसी, आम चुनाव में हासिल किया शानदार बहुमत

मोदी ने जून में मालदीव की दो दिवसीय यात्रा की थी जो दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा थी। वह राष्ट्रपति सालेह के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पिछले नवंबर में भी मालदीव गए थे।

प्रमुख खबरें

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र