Maldives के राष्ट्रपति को जयशंकर ने दिया उन्हीं की भाषा में जवाब, बदमाश 4.5 अरब डॉलर की मदद नहीं भेजते

By अभिनय आकाश | Mar 04, 2024

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि जब पड़ोसी देश संकट में होते हैं तो बड़े दबंग 4.5 बिलियन डॉलर की सहायता नहीं देते हैं। क्या भारत को एक धमकाने वाले देश के रूप में देखा जा रहा है वाले सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने ये टिप्पणी की है। जयशंकर की यह टिप्पणी तब आई है जब मुइज्जू ने जनवरी में भारत का परोक्ष संदर्भ देते हुए कहा था कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक खींचतान के बीच किसी भी देश के पास हमें धमकाने का लाइसेंस नहीं है, भले ही वह एक छोटा देश हो। अपनी पुस्तक 'व्हाई भारत मैटर्स' के प्रचार के दौरान एक कार्यक्रम में बोलते हुए जयशंकर ने संकट के दौरान अपने पड़ोसियों को समय पर सहायता प्रदान करने में भारत की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया, जब उनसे पूछा गया कि क्या नई दिल्ली को उपमहाद्वीप और हिंद महासागर क्षेत्र में धमकाने वाला माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में बढ़ा समर्थन तो क्या जयशंकर और सीतारमण को बीजेपी किसी सीट से लड़वाएगी चुनाव? AIADMK ने पूछा सवाल

मंत्री की यह टिप्पणी भारत और मालदीव के बीच जनवरी में शुरू हुए राजनयिक विवाद के बीच है, जब मालदीव के तीन मंत्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए निलंबित कर दिया गया था, जब उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश को एक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करते हुए लक्षद्वीप की अपनी यात्रा की तस्वीरें पोस्ट की थीं। 

प्रमुख खबरें

Election Commission से बातचीत करें दल, सड़कों पर प्रदर्शन से हल नहीं: Chirag Paswan

High Court के आदेश पर OSD पर CBI कार्रवाई, अमृतसर में बोले सचिन पायलट सामने आए सच

BSE Sensex में 1,045 अंकों की भारी गिरावट, Nifty भी 22,230 से नीचे फिसला

Prakash Singh केस के उल्लंघन पर Supreme Court सख्त, Jharkhand सरकार को DGP नियम पर 1 हफ्ते की मोहलत