म्यांमार बहाना US निशाना? जयशंकर बोले- दूर के लोग कभी भी झाड़ सकते हैं पल्ला, हमने अफगानिस्तान में ये देखा

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2022

भारत के विजेश मंत्री वैसे तो अपनी हाजिर जवाबी और वाकपटुता के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अब भारत ने अमेरिका के दो मुंहे चेहरे को आइना दिखा दिया है। अमेरिका अपनी किसी भी नीति में किसी किस्म का कोई बदलाव नहीं करता। लेकिन दूसरे देशों पर उसकी नीति में तब्दिली के लिए दबाव डालता है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर थाईलैंड के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने भारत और चीन के मौजूदा संबंधों से लेकर रूस से कच्चा तेल खरीदने के मामले पर एक बार फिर रुख स्पष्ट किया। 

अमेरिका के बाहर निकलने के बाद अफगानिस्तान की स्थिति का उल्लेख करते हुए, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने म्यांमार के साथ भारत के संबंधों का बचाव किया और कहा कि मैं दूर बैठे लोगों की तुलना में ऐसे लोगों पर विश्वास करता हूं, जो पास होते हैं क्योंकि दूर के लोग कभी भी पल्ला झाड़ सकते हैं। हमने अफगानिस्तान में यह देखा है। जब आप निकट पड़ोसी होते हैं तो दूर बैठे लोगों की तुलना में आपकी समझ और हित बहुत अलग हो जाते हैं। जयशंकर ने कहा कि भारत म्यांमार के साथ अपने संबंधों का प्रबंधन करेगा क्योंकि भारत के लिए लोगों की लोकतांत्रिक आकांक्षा का समर्थन करना स्वाभाविक है। 

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान, अत्यंत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं भारत-चीन के संबंध

एशियाई शताब्दी तब होगी जब चीन और भारत साथ आएंगे 

जयशंकर ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि एशियाई शताब्दी तब होगी जब चीन और भारत साथ आएंगे लेकिन यदि भारत और चीन साथ नहीं आ सके तो एशियाई शताब्दी मुश्किल होगी। उन्होंने कहा, ‘‘चीन ने सीमा पर जो किया है, उसके बाद इस समय (भारत-चीन) संबंध अत्यंत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।’’ चीन और भारत के सैनिक पूर्वी लद्दाख में लंबे समय से गतिरोध की स्थिति में हैं। 

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने Flood पीड़ितों को दिया मदद और स्थायी समाधान का आश्वासन

Nepal Floods: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पत्रकारों के लिए सख्त Guidelines लागू

PM Modi ने SRCC में विपक्ष पर साधा निशाना, ‘नाराज फूफा’ से की आलोचकों की तुलना

Aja Ekadashi 2026: जानिए 6 या 7 सितंबर कब रखा जाएगा अजा एकादशी का व्रत? इस दिन बन रहे हें दुर्लभ Shubh Yog, जानें भगवान विष्णु की Puja Vidhi