ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ, जयशंकर बोले- आतंकी हमला जारी रहा तो पाकिस्तान को भुगतने होंगे परिणाम

By अंकित सिंह | May 22, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नीदरलैंड की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान कहा कि यदि सीमा पार से आतंकवादी हमले जारी रहे तो पाकिस्तान को परिणाम भुगतने होंगे। एएनाई ते अनुसार विदेश मंत्री जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले का जिक्र किया और कहा कि पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व के विचार कट्टर धार्मिक हैं। उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद का निश्चित अंत चाहते हैं। इसलिए हमारा संदेश है: हां, युद्ध विराम ने फिलहाल एक-दूसरे के खिलाफ सैन्य कार्रवाइयों को समाप्त कर दिया है, लेकिन अगर पाकिस्तान से आतंकवादी हमले जारी रहे, तो इसके परिणाम भुगतने होंगे। पाकिस्तानियों को यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्री जयशंकर ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री से मुलाकात की, आतंकवाद से मुकाबले में एकजुटता के लिए आभार जताया

जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत भविष्य में पहलगाम जैसे किसी भी आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान में आतंकवादियों पर फिर से हमला करेगा। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ है। नीदरलैंड के प्रसारक ‘एनओएस’ को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि सरकार इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट है कि यदि ऐसा कोई हमला होता है, तो जवाब दिया जाएगा।” जयशंकर नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी के दौरे के तहत नीदरलैंड के हेग शहर में थे। उन्होंने कहा, यह अभियान जारी है क्योंकि इसमें एक स्पष्ट संदेश है - कि अगर 22 अप्रैल जैसी हरकतें फिर होती हैं तो इनका जवाब दिया जाएगा, हम आतंकवादियों पर हमला करेंगे। 

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें