भारत-गुयाना समकालीन युग के लिए उपयुक्त साझेदारी बना रहे हैं : जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2023

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और गुयाना एक साझेदारी बना रहे हैं जो समकालीन युग के उद्देश्य के लिए उपयुक्त है। गुयाना की पहली यात्रा पर आए जयशंकर ने भारतीय समुदाय को गुयाना के नेतृत्व से बातचीत होने की जानकारी दी और कहा कि दोनों देशों ने अपनी साझेदारी के स्तर में सुधार लाने का संकल्प लिया है।

जयशंकर ने महात्मा गांधी के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और भारत-गुयाना मित्रता के लिए एक पौधा भी लगाया। उन्होंने कहा कि जलवायु चेतना के लिए गांधी जी का संदेश सार्वभौमिक और कालातीत है। उन्होंने यहां राम कृष्ण धार्मिक मंदिर में भारतीय समुदाय के साथ सुबह पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने कहा, ‘‘यह देखकर बहुत खुशी हुई कि कैसे परंपराओं, विरासत और रीति-रिवाजों को संजो कर रखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब ने Delhi Police के इनकार को Delhi High Court में दी चुनौती, अगले हफ्ते हो सकती है सुनवाई

सिंधिया ने ग्वालियर की बेटी इशिका की उपलब्धि पर जताया गर्व, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएँ

डॉक्यूमेंट्री State Organs के वितरक के नाम पर मिलीं धमकियां, Taiwan पुलिस और MAC जांच में जुटे

Rajasthan में पंचायत चुनाव से पहले 14 IPS और 15 RAS अधिकारियों का तबादला