Delhi Police ने ठक-ठक गिरोह की चोरी का मामला सुलझाया, 35 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2025

दिल्ली पुलिस ने एक खड़ी कार से ‘ठक-ठक गिरोह’ के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर लगभग एक करोड़ रुपये के आभूषणों की चोरी का मामला सुलझा लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना पिछले महीने करोल बाग में घटी थी। चोरी हुए आभूषणों में से अब तक करीब 35 लाख रुपये के गहने बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान तमिलनाडु निवासी टी शरद कुमार (31) के रूप में हुई है, जिसे सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद 15 दिसंबर को निजामुद्दीन इलाके से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि वह कुख्यात ‘ठक-ठक गिरोह’ का सदस्य है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

UAE में फंसे पूर्व मेजर Vikrant Jaitly, बहन Celina की अर्जी पर High Court का विदेश मंत्रालय को आदेश

ट्रेड यूनियनों के Bharat Bandh को CPI का समर्थन, सांसद Santosh Kumar बोले- सरकार ने दबाने की कोशिश की

Animal Policy भावना से नहीं, विज्ञान से चले, Nagpur में बोले RSS प्रमुख Mohan Bhagwat

Delhi Police की चार्जशीट से उलट, Saket Court ने बीना मोदी और ललित भसीन को भेजा समन