कोई हमें न बताए, क्या करना चाहिए, जयशंकर की पाक को ऐसी धमकी, हिल गया मुल्ला मुनीर!

By अभिनय आकाश | Jan 03, 2026

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को भारत की नेबरहुड पॉलिसी के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि आपके पड़ोसी बुरे हो सकते हैं। दुर्भाग्य से हमारे हैं। यह पाकिस्तान पर एक बड़ा कटाक्ष था। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चल रहे तनावपूर्ण संबंध बीते साल 2025 में जम्मू कश्मीर के पहलगाम पर हुए आतंकी हमले के बाद और बिगड़ गए। इसमें 26 लोग मारे गए थे। यह हमला पाकिस्तान की ओर से समर्थित था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि बात जब बुरे पड़ोसियों की आती है, तो भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि अगर कोई पड़ोसी देश भारत में आतंकवाद फैलाना जारी रखता है, तो वह नई दिल्ली से पानी साझा करने की मांग नहीं कर सकता।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Jaishankar ने Pakistan और Bangladesh को एक साथ दिखा दिया आईना, वैश्विक मुद्दों पर भी खुलकर बात की

आपको बता दें कि सिंधु जल संधि के निलंबन को लेकर एस जयशंकर ने कहा कि लगातार दुश्मनी के साथ सद्भावना नहीं टिक सकती। उन्होंने कहा कि कई साल पहले हम जल बंटवारी की व्यवस्था पर सहमत हुए थे। लेकिन अगर दशकों तक आतंकवाद चलता रहा तो अच्छे पड़ोसी संबंध नहीं रह सकते। अच्छे पड़ोसी संबंध ना होने पर अच्छे पड़ोसी संबंध के लाभ भी नहीं मिलते हैं। आप यह नहीं कह सकते कि कृपया मेरे साथ पानी शेयर करें। लेकिन मैं आपके साथ आतंकवाद जारी रखूंगा। यह सुलह संभव नहीं होगी। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस