जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से मुलाकात की, वैश्विक टीका समाधान तलाशने पर जोर दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

संयुक्त राष्ट्र। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात की और इस दौरान कोविड-19 महामारी के चलते उपजी चुनौतियों को लेकर व्यापक चर्चा की। बैठक के दौरान जयशंकर नेतत्काल और प्रभावी वैश्विक टीका समाधान तलाशने की महती आवश्यकता को रेखांकित किया। इस साल जनवरी में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गैर स्थायी सदस्य के तौर पर भारत के शामिल होने के बाद जयशंकर की संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से यह पहली प्रत्यक्ष मुलाकात थी।

इसे भी पढ़ें: Cyclone Yaas : गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला 'यास', बंगाल-ओडिशा में लाखों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, महासचिव ने कोविड-19 महामारी की मौजूदा लहर से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों में सरकार और भारत के लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की। इसके मुताबिक, जयशंकर ने सभी के लिए टीका उपलब्ध कराने के वास्ते महासचिव के प्रयासों की सराहना की। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफ़न दुजारिक ने पीटीआई-से कहा कि गुतारेस और जयशंकर के बीच बहुत अच्छी चर्चा हुई। दुजारिक ने कहा, उन्होंने कोविड-19 और टीके के मुद्दे के साथ ही शांति एवं सुरक्षा से संबंधित कई मुद्दों पर बातचीत की। विदेश मंत्री ने अन्य ट्वीट में कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के साथ पर्यावरण संबंधी कदमों पर भी विचार साझा किए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अहम भूमिका का भी उल्लेख किया और अगस्त में उसकी अध्यक्षता के दौरान प्राथमिकताओं को भी साझा किया। जयशंकर ने कहा, शांति बनाए रखने के लिए समुद्री सुरक्षा एवं तकनीक मौजूदा समय की आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य