Jaishankar बृहस्पतिवार को चीन, रूस के विदेश मंत्रियों के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2023

विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने चीनी समकक्ष छिन कांग और रूस के सर्गेई लावरोव के साथ बृहस्पतिवार को गोवा के एक ‘बीच रिसॉर्ट’ में शंघाई सहयोग सम्मेलन (एससीओ) से इतर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छिन के साथ बातचीत में जयशंकर के एक बार फिर यह उल्लेख करने की उम्मीद है कि भारत-चीन संबंध तब तक सामान्य नहीं हो सकते जब तक कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति कायम नहीं होती।

हालांकि, एससीओ सम्मेलन के इतर जयशंकर और बिलावल के बीच कोई द्विपक्षीय बैठक होगी या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री के बीच पिछले दो महीनों में यह दूसरी द्विपक्षीय बैठक होगी। चीनी विदेश मंत्री मार्च में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए भारत आए थे। बैठक के इतर, जयशंकर ने छिन के साथ वार्ता की थी। इस दौरान उन्होंने अपने चीनी समकक्ष से कहा कि पूर्वी लद्दाख में लंबे समय से जारी सीमा विवाद के कारण भारत-चीन संबंधों की स्थिति ‘‘असामान्य’’ है।

जून 2020 में गलवान घाटी में भीषण झड़प के बाद भारत और चीन के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए। सूत्रों ने कहा कि जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री लावरोव अपनी बैठक में व्यापार और वाणिज्यिक जुड़ाव पर ध्यान देने के साथ समग्र द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में हुई थी। एससीओ में चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान 2017 में एससीओ के स्थायी सदस्य बने थे।

प्रमुख खबरें

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में