कमजोर अर्थव्यवस्था को तेज करने की राह में लेकर लाए हम: जेटली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाने के बाद केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने आज पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाया और कहा कि देश को कमजोर अर्थव्यवस्था वाले समूह एवं नीतिगत पंगुता से निकाल कर तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाया गया है। जेटली का यह जवाब कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर आया है जिसमें उन्होंने अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति, विकास दर आदि पर सवाल उठाया था।

 

जेटली ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘अगर आर्थिक कुप्रबंधन होता तो कमजोर अर्थव्यवस्था वाले पांच देशों (प्रेजाइल फाइव) और नीतिगत पंगुता से आगे बढ़ते हुए दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का सफर संभव नहीं हो सकता था। यह जानकारी नहीं होने का एक और मामला है।’’ उल्लेखनीय है कि अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आक्षेपों के लिए कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की समझ पर सवाल उठाया था और कहा था कि यह तो अनुभवों से ही आती है, विरासत में नहीं मिलती। 

 

जेटली ने कल एक फेसबुक पोस्ट में कहा, कांग्रेस पार्टी ‘विचारधारा विहीन’ बन गई है, क्योंकि इसका एकमात्र जुनून बस एक आदमी नरेंद्र मोदी को लेकर है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने मुद्रा योजना की आलोचना करते हुए भाजपा सरकार पर आरोप लगाया था कि उसने बड़े कॉरपोरेट घरानों के भारी मात्रा में कर्ज माफ कर दिए हैं। जेटली ने ‘इज कांग्रेस बिकमिंग आइडियोलॉजीलैस?’ विषय पर फेसबुक पोस्ट में कहा था कि संप्रग सरकार (कांग्रेस नेतृत्व वाली) के 2008 से 2014 के सत्ता काल को देखा जाए तो उसने देश के 15 बड़े ऋण चूककर्ताओं को अंधाधुंध कर्ज दिया था।

प्रमुख खबरें

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi

Lok Sabha Election : तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थमा, 7 मई को होगा मतदान