जेटली ने न्यूयॉर्क में निवेशकों के साथ की बैठक, सुधारों पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2019

न्यूयार्क / नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने भारत में आर्थिक सुधारों की दशा दिशा तथा परिदृश्य पर न्यूयार्क में निवेशकों को संबोधित किया। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष-विश्वबैंक की ग्रीष्मकालिक बैठकों में भाग लेने के लिये अमेरिका आयेहैं। ‘भारत के सुधार एवं आर्थिक परिदृश्य’ विषय पर निवेशकों के साथ इस गोलमेज चर्चा का आयोजन मंगलवार को अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी), उद्योग मंडल सीआईआई तथा अमेरिकी शेयर बाजार कंपनी नैसदक ने आयोजित किया।

इसमें आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग भी शामिल हुए। विश्वबैंक तथा मुद्राकोष की बैठकें 12 से 14 अप्रैल के बीच वाशिंगटन में होंगी। इन बैठकों में अन्य अधिकारियों के अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास के भी शामिल होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: राफेल सौदे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले से खुश हूं: अरुण शौरी

मंत्री जेटली 15 अप्रैल को स्वदेश लौटेंगे। मई 2018 में किडनी प्रतिरोपण के बाद जेटली की यह पहली आधिकारिक विदेश यात्रा है। वह इलाज के लिये जनवरी में अमेरिका गये थे। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह