गांधी-नेहरू परिवार पर जेटली का हमला, कहा- पूंजी निर्माण का ऑडिट हो जाए तो खुल जाएगी पोल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गांधी-नेहरू परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए बुधवार को कहा कि यदि उनके ‘‘पूंजी निर्माण’’ का फॉरेंसिक ऑडिट (आपराधिक दृष्टि से समीक्षा) हो जाए तो तथ्य खुद ही सब बयान कर देंगे। जेटली ने एक वेब पोर्टल पर प्रकाशित रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि परंपरागत तौर पर कई लोगों ने रिश्वतखोरी के जरिए भ्रष्टाचार पर भरोसा किया गया होगा, लेकिन अब एक नया तरीका स्थापित कर दिया गया है। जेटली ने कहा, ‘‘राजनीतिक और वाणिज्यिक सौदे कराने वाले और अपना काम निपटा कर रातों-रात निकल लेने वाले आपको मनपसंद सौदों का सुख देते हैं। इसमें बहुत कम निवेश में कुछ खास लोगों को छप्पर फाड़ मुनाफा मिलता है ताकि वे अपने लिए पूंजी बना सकें।’’

इसे भी पढ़ें: PM के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा नेता कर रहे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन

इससे पहले, भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमीन सौदों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा और दावा किया कि भ्रष्टाचार को ‘‘संस्थागत’’ बनाने के लिए ख्यात विपक्षी पार्टी अब ‘‘पारिवारिक भ्रष्टाचार’’ को परिभाषित करने लगी है। एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पत्रकारों को बताया कि रॉबर्ट वाड्रा तो विवादित जमीन सौदों में बस एक मुखौटा हैं और उनके साले राहुल गांधी ‘‘असल चेहरा’’ हैं। इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘‘हार सामनेदेखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पसंदीदा लोग पूरी तरह बेबुनियाद और फर्जी आरोप लगाने पर उतर आए हैं।’’

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी