राहुल ने अरुण जेटली को किया याद, कहा- उनकी कमी हमेशा खलेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की आवाज अब पवित्र संसद में नहीं गूंजेगी, लेकिन उनकी कमी हमेशा खलेगी। 66 वर्षीय जेटली का शनिवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। राहुल ने जेटली की पत्नी संगीता को भेजे शोक संदेश में कहा कि जेटली ने अपने चार दशक के शानदार करियर में राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी है। 

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि चूंकि उनकी आवाज पवित्र संसद में नहीं गूंजेगी, लेकिन हमें हमेशा उनकी याद आएगी। उन्होंने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर परिवार को इस मुश्किल समय से उबरने की ताकत और इस दुख को सहने की शक्ति दे। 

प्रमुख खबरें

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं

नेतन्याहू ने जेब से क्या निकाला, UN से भागे 77 देश, बैठा रहा भारत!

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Lucknow में Congress कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

टमाटर की ग्रेवी हो गई जरूरत से ज्यादा खट्टी? ये उपाय आएंगे काम