Prabhasakshi NewsRoom: दिग्विजय सिंह ने हिंदू को आतंकवाद से जोड़ा, बेटा जयवर्धन बाबा बागेश्वर की यात्रा में शामिल होकर बोला- भारत हिंदू राष्ट्र है

By नीरज कुमार दुबे | Nov 22, 2024

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 'हिंदू आतंकवाद' जैसे शब्दों का इजाद किया और उसे आगे बढ़ाया लेकिन उनके बेटे और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह शायद अपने पिता के जैसी सोच नहीं रखते हैं। हम आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर आध्यात्मिक नेता धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा में शामिल हुए और कहा है कि हम सनातन के भक्त हैं और रहेंगे। बागेश्वर बाबा ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में हिंदू एकता के लिए अपने समर्थकों के साथ 160 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की थी। नौ दिवसीय ‘‘हिंदू एकता पद यात्रा’’ बागेश्वर धाम से शुरू हुई जो निवाड़ी जिले के ओरछा में श्री राम राजा मंदिर में समाप्त होगी। ओरछा में श्रीराम को भगवान और राजा के रूप में पूजा जाता है तथा अक्सर भक्तों द्वारा इसे ‘‘दूसरी अयोध्या’’ कहा जाता है। इस दौरान आध्यात्मिक नेता ने कहा, ‘‘यह सभी सनातनियों को एक सूत्र में पिरोने के लिए है।’’ हम आपको बता दें कि यात्रा में उनके सैंकड़ों समर्थक ‘‘हिंदू राष्ट्र’’ की मांग वाली तख्तियां लिए हुए थे। यात्रा की शुरुआत में भाग लेने वालों में प्रदेश भाजपा प्रमुख और लोकसभा सांसद वीडी शर्मा और राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार भी शामिल थे।

प्रमुख खबरें

ओडिशा छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने 8 यूनिवर्सिटीज जीतीं, Amit Shah बोले युवा राष्ट्र प्रथम के साथ

DMK सांसद Kanimozhi का बयान, CJP नेताओं के समर्थन में Chennai में हुआ प्रदर्शन

Rekha Arya पर 210 करोड़ के आरोप, Congress ने CM Dhami से की बर्खास्तगी की मांग

Punjab में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, SAD प्रमुख Sukhbir Badal का CM Bhagwant Mann पर हमला