दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर जकार्ता, वाहनों का धुआं और शुष्क मौसम प्रदूषण का मुख्य कारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2023

स्विटजरलैंड की वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी द्वारा इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता को सबसे प्रदूषित शहर करार दिए जाने के बाद शुक्रवार को अधिकारियों ने कहा कि वायु प्रदूषण का मुख्य कारण शुष्क मौसम और मोटर वाहनों से निकलने वाला धुआं है। दुनिया के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले देश की राजधानी जकार्ता में पिछले कुछ महीनों से हर सुबह घना धुआं और धूलभरा आसमान दिखाई देता है। स्विटजरलैंड स्थित ‘आईक्यूएयर’ की हालिया रैंकिंग के अनुसार जकार्ता दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में नियमित रूप से शीर्ष पर है। जकार्ता पर्यावरण एजेंसी के प्रमुख एसेप कुस्वांटो ने शुक्रवार को एक सम्मेलन में कहा, वास्तव में, 2023 में अब तक जकार्ता की वायु गुणवत्ता की स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव आया है।

जकार्ता शहर में एक करोड़ 10 लाख लोग रहते हैं, जबकि वृहद महानगर क्षेत्र में कुल तीन करोड़ लोग निवास करते हैं। वायु प्रदूषण एक संवेदनशील मुद्दा बन गया है, और ‘सेटेलाइट समुदायों’ से प्रतिदिन लाखों लोग इस शहर में आते हैं। इंडोनेशिया की एक अदालत ने 2021 में फैसला सुनाया था कि राष्ट्रपति जोको विदोदो और छह अन्य शीर्ष अधिकारियों ने नागरिकों के स्वच्छ हवा के अधिकारों की उपेक्षा की है। अदालत ने उन्हें राजधानी में खराब वायु गुणवत्ता में सुधार करने का आदेश दिया था।

प्रमुख खबरें

21 August, 2026 Stock Market Updates: ग्लोबल मार्केट के दबाव के बीच Sensex 77,700 के पार, Crude Oil और Bond Yield ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

खूनी झड़प, गाड़ियों के टूटे शीशे, फाड़े गए कपड़े, जयपुर में स्कूल इंस्पेक्शन पर बवाल, CJP कार्यकर्ताओं पर ग्रामीणों ने फेंके पत्थर

Health Tips: Diabetes Control के लिए रामबाण है Slow Walk, खाने के बाद टहलने से होगा लाभ

Kerala में KB Cartel ड्रग्स नेटवर्क ध्वस्त, दो महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार